Ad

multi crop planter

गेहूं कटाई के बाद खेत की जुताई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र

गेहूं कटाई के बाद खेत की जुताई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र

आधुनिकता के चलते भारतीय कृषि क्षेत्र में बैलों की जगह कई प्रकार के कृषि यंत्रो और मशीनों ने ले ली है। उपकरण खेती के बहुत सारे बड़े से बड़े कार्यों को आसान बनाते हैं। 

साथ ही, लागत को भी कम करने का कार्य करते हैं। बुवाई से लगाकर कटाई तक के कार्यों को सुगम बनाने में कृषि यंत्र अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। बुवाई के लिए खेत को तैयार करने के लिए किसान ट्रैक्टर द्वारा रोटावेटर या कल्टीवेटरका इस्तेमाल करते हैं। 

ये उपकरण मिट्टी की उपरी परत की हल्की जुताई करते हैं, जिससे बुवाई करना काफी सरल हो जाता है। आइए जानते हैं जुताई के लिए कुछ महत्वपूर्ण और लाभदायक कृषि यंत्रों के बारे में। 

मोल्ड बोर्ड हल 

मोल्ड बोर्ड हल को किसानों के बीच मिट्टी पलट हल के नाम से भी जाना व पहचाना जाता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने के लिए जरूरी है कि इसे पलटा जाये। 

मिट्टी पलटने तथा खरपतवार को नीचे दबाने के लिए मोल्ड बोर्ड हल (Mould Board Plough) ज्यादा गहरी जुताई करते हैं। मिट्टी को भी पलटते हैं, जिससे सतह पर मौजूद खर-पतवार और अन्य फसल अवशेष बेहतर तरीके से दब जाते हैं। 

बतादें, कि 2 फाल वाले प्लाऊ को संचालित करने के लिए ट्रैक्टर की हॉर्स पावर 35 से 45 हॉर्स पॉवर होनी चाहिए। इस प्लाऊ की कार्य क्षमता 1.5 हेक्टेयर तक प्रति दिन होती है। 

ये भी पढ़ें: महिंद्रा के ये तीन कृषि उपकरण कृषि कार्यों को बनाते हैं आसान

साथ ही, 3 फाल वाले प्लाऊ को चलाने के लिए ट्रैक्टर की हॉर्स पावर 40 से 50 एचपी होनी चाहिए। इस हल के साथ किसान 2 हेक्टेयर तक प्रति दिन कार्य कर सकते हैं। 

इस कृषि उपकरण का इस्तेमाल गर्मी के मौसम में खेत की गहरी जुताई के लिए, ढैचा/सनई आदि हरी खाद वाली फसल को मिट्टी में पलटकर मिलाने के लिए भी किया जाता है। 

डिस्क प्लाऊ

डिस्क प्लाऊ  (Disc Plough) भी एक मिट्टी पलटने वाला हल है और यह मोल्ड बोर्ड हल की अपेक्षा ज्यादा गहराई तक जुताई करने में सक्षम होता है। किसान इस यंत्र का इस्तेमाल भारी मृदा को पलटने के लिए करते हैं। इसमें आपको दो या तीन फाल देखने को मिल सकते हैं।

खेतों में ज्यादा खरपतवार और गहरे फसल अवशेष को काटने तथा पलटने में इस यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार इस यंत्र से 40 से 50 सेंटीमीटर की गहराई तक जुताई की जा सकती है। इस कृषि यंत्र की कार्य क्षमता प्रतिदिन 1.5 से 2 हेक्टेयर है। 

चिसेल प्लाऊ 

चिसेल हल (Chisel Plough) बिना सतह वाली मृदा को अस्त व्यस्त किये और सतह पर मौजूद फसल अवशेषों को यथावत रखते हुए बहुत गहरी चीरे लगाई जा सकती हैं। इस यंत्र के साथ 1 मीटर की गहराई तक जुताई कर सकते हैं। 

ऐसा करने से स्थाई तौर पर सतह के नीचे की जल निकासी सुनिश्चित की जा सकती है। मिट्टी पलट हलों के मुकाबले में चिजेल हल के इस्तेमाल से मिट्टी की सतह पर किसी तरह का कार्य नहीं किया जाता है, जिससे हवा या पानी की वजह मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है। 

लेजर लैंड लेवलर 

खेत की जुताई और सिंचाई करने से जमीन असमतल हो जाती है, जिससे मृदा के पोषक तत्व का असामान्य वितरण और सिंचाई जल में वृद्धि जैसी दिक्कतें खड़ी होने लग जाती हैं। 

समय-समय पर खेत के समतलीकरण की आवश्यकता को सटीक और कम में वक्त में पूरा करने के लिये लेजर लैंड लेवलर (Laser Land Leveler) का इस्तेमाल किया जाता है। इस मशीन में लेजर किरणों की सहायता से पीछे लगे बकेट को काबू करके जमीन को एकसार किया जा सकता है। 

जानें किसानों को बिजाई में मदद करने वाले 5 कृषि उपकरणों के बारे में

जानें किसानों को बिजाई में मदद करने वाले 5 कृषि उपकरणों के बारे में

कृषक भाई भारत के अंदर बुवाई के लिए विभिन्न फर्टिलाइजर मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। इन उपकरणों के साथ किसान कम वक्त में खेतों में बिजाई का कार्य पूर्ण कर पाते हैं। कृषि उपकरणों की सहायता से किसान खेती में वक्त और मजदूरी की बचत कर सकते हैं। कृषि करने के लिए कृषकों को कई तरह के कृषि उपकरणों और यंत्रों की जरूरत पड़ती है। खेती-किसानी में हर एक कृषि यंत्र का भिन्न-भिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। भारत में बिजाई के लिए किसान बहुत सारे फर्टिलाइजर मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। इन उपकरणों के इस्तेमाल से कृषक कम वक्त में खेतों में बुवाई का कार्य निपटा लेते हैं। 

बिजाई में मदद करने वाले 5 कृषि उपकरण

न्यूमेटिक मल्टी क्रॉप प्लांटर

Pneumatic Multi Crop Planter का उपयोग केवल बीज को पूर्व-निर्धारित बीज से बीज की दूरी एवं पंक्तियों की दूरी में बीजाई करने के लिए किया जाता है। बतादें, यह कृषि यंत्र ट्रैक्टर द्वारा संचालित है और इसमें सेंट्रीफ्यूगल ब्लोअर लगा हुआ होता है। इसका इस्तेमाल वायुदाब ग्रहण करके मीटरिंग मेकेनिज्म में बीज रोपण के लिए किया जाता है। इस उपकरण के अंदर आपको मेन फ्रेम, एस्पिरेटर ब्लोअर, सैल टाइप मीटरिंग प्लेट वाली डिस्क, अलग अलग हॉपर, फरो ओपनर, पी.टी.ओ. द्वारा चालित शाफ्ट, ग्राउंड ड्राइव व्हील इत्यादि लगे होते हैं। यह सोयाबीन, कपास, मटर, मक्का, मूँगफली, भिंडी, सरसों और ज्वार आदि के बीज के रोपण हेतु उपयुक्त है। भारत में Pneumatic Multi Crop Planter की कीमत लगभग 50 हजार रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें: इन कृषि यंत्रों पर सरकार दे रही है भारी सब्सिडी, आज ही करें आवेदन

सीड एंड फर्टिलाइजर ड्रिल

Seed And Fertilizer Drill का उपयोग खेती के लिए पहले से तैयार क्षेत्र में गेहूं और अन्य अनाज की फसलों की बीजाई के लिए किया जाता है। इस यंत्र में एक सीड बॉक्स, फर्टिलाइजर बॉक्स, सीड व फर्टिलाईजर मिटरिंग मेकनिज्म, सीड ट्यूब, फरो ओपनर तथा सीड एवं फर्टिलाईजर रेट एडजस्टिंग लीवर और ट्रांसपोर्ट सब पावर ट्रांसमीटिंग व्हील लगे होते हैं। फ्लूटेड रोलर सीड बॉक्स मे लगे होते हैं, जो नली मे बीज प्राप्त करते है और फरो ओपनर से जुड़ी सीड ट्यूब मे डालते है। रोलर को खिसकाने पर बीज प्राप्त करने वाली नली की लंबाई बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इससे बुवाई के समय बीज की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। भारत में सीड एंड फर्टिलाइजर ड्रिल की कीमत करीब 35 हजार रुपये हो सकती है। 

जीरो टिल ड्रिल

Zero Till Drill एक कृषि उपकरण है, जिसका इस्तेमाल ट्रैक्टर के माध्यम से किया जाता है। जीरो टिल ड्रिल का उपयोग धान कटाई के उपरांत खेत को बिना जुताई किए गेहूं की बीजाई के लिए किया जाता है। इस यंत्र में फ्रेम, सीड बॉक्स, फर्टिलाइजर बॉक्स, सीड व फर्टिलाईजर मिटरिंग मेकनिज़्म, सीड ट्यूब, फरो ओपनर तथा सीड एवं फर्टिलाईजर रेट एडजस्टिंग लीवर और ट्रांसपोर्ट तथा पावर ट्रांसमीटिंग व्हील लगे होते हैं। यह कृषि उपकरण समुचित गहराई और उचित दूरी पर बीजों की बिजाई कर सकती है। भारत में जीरो टिल ड्रिल की कीमत करीब 35 हजार रुपये हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: जीरो टिलेज तकनीक से गेहूं की करें बिजाई और बचाये 1500 रुपए प्रति एकड़

स्ट्रिप टिल ड्रिल

Strip Till Drill का इस्तेमाल धान की कटाई के बाद बिना भूमि तैयार किए गेहूं की बिजाई के लिए किया जाता है। इस यंत्र से पारंपरिक पद्धति के मुकाबले 50 से 60 प्रतिशत ईंधन और 65 से 75 प्रतिशत समय की बचत की जा सकती है। इस यंत्र की सहायता से फसल की बुवाई समय पर करने से और भी ज्यादा उत्पादन हांसिल किया जा सकता है। इसके रोटरी सिस्टम में C टाइप ब्लेड लगे होते हैं, जो खेत में प्रत्येक फरो ओपनर के आगे 75 MM चौड़ी पट्टी कि जुताई कर सकते है। भारत में स्ट्रिप टिल ड्रिल की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये हो सकती है।

फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर

Fertilizer Broadcaster का उपयोग फसल में दानेदार खाद और बीज के छिड़काव के लिए किया जाता है। यह कृषि यंत्र आपको हस्तचालित और ट्रैक्टर चालित दोने रूप में देखने को मिल जाता है। फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर को ट्रैक्टर के पीछे लगा कर संचालित किया जाता है। यह इसकी पीटीओ पावर से चलता है। इस यंत्र पर एक हॉपर और एक घूमने वाली डिस्क लगी होती है। हापर में से बीज या खाद को तेजी से घूमने वाली डिस्क पर गिरने दिया जाता है। इसमें बीज/खाद की मात्रा स्पीनिंग डिस्क तक पहुंचने वाली गति शटर प्लेट द्वारा नियंत्रित की जा सकती है। भारत में फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर की कीमत करीब 12 हजार हो सकती है।